फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unknown vehicle hits bike in Narnaul, milkman returning after supplying milk dies in accident

Narnaul: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूध की सप्लाई कर वापस लौट रहे दूधिया की हादसे में मौत

Fri, 15 Mar 2024 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

मृतक नारनौल में दूध सप्लाई कर वापस घर जा रहा था। इस दौरान ढाणी बाठोठा से खानपुर के बीच एक अज्ञात वाहन चालक तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike in Narnaul, milkman returning after supplying milk dies in accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के ढाणी बाठोठा व खानपुर के बीच एक दूधिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह देर सायं नारनौल दूध सप्लाई कर घर वापिस जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जाट खातोली निवासी देवेंद्र काफी दिनों से दूध का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की तरह वीरवार सायं को भी घरों से दूध एकत्रित कर नारनौल सप्लाई करने के लिए आया था। वह नारनौल में दूध सप्लाई कर वापस घर जा रहा था। इस दौरान ढाणी बाठोठा से खानपुर के बीच एक अज्ञात वाहन चालक तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दे कि मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed