{"_id":"61c212aa8e985966f7694401","slug":"unknown-person-put-chemical-in-mustard-field-crop-damaged-narnol-news-rtk6334251101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्ति ने सरसों के खेत में केमिकल डाला, फसल हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात व्यक्ति ने सरसों के खेत में केमिकल डाला, फसल हुई खराब
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
केमिकल डालने से खराब हुई सरसों की फसल। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
गांव जैनपुर बाईपास नजदीक खेत में अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री लिक्विड केमिकल को ट्रैक्टर ट्रॉली टैंकर द्वारा खेत में लगी सरसों किनारे डाल गया जिससे किसान की सरसों की फसल खराब हो गई। किसान ने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देकर, जांच करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान नंदलाल ने बताया कि गांव जैनपुर बाईपास के नजदीक उसके खेत हैं। अक्तूबर माह में उसने अपने खेत में सरसों की बीजाई की थी। सुबह-शाम वह खेत को संभालने के लिए आता रहता है। उसने बताया कि जब वह 20 दिसंबर को सुबह खेत संभालने के लिए गया तो वहां सफेद पदार्थ झाग सहित सरसों के पत्तियों में जमा मिला। पानी के फव्वारे की बौछार से सभी सरसों पर झाग बन गए जिसमें कीटनाशक दवा जैसी लपट आ रही थी। साथ ही खेत की मिट्टी भी सफेद हो रखी थी। पीड़ित किसान ने आसपास मौजूद लोगों को नष्ट हुई फसल के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, फैक्ट्री में प्रयोग होने वाला सफेद केमिकल है जो खेत में डालने और पानी में घुलने से पूरे खेत में फैल गया है। जिससे खड़ी सरसों की फसल के पत्ते पीले होकर सूख गए हैं। उन्होंने बताया कि, अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री लिक्विड केमिकल को ट्रैक्टर ट्रॉली टैंकर द्वारा खेत में लगी सरसों किनारे डाला गया है। जिससे खेत में चल रहेे पानी में सफेेद केमिकल संपूर्ण खेत में घुल मिल गया है। दो कनाल भूमि में बीते माह में बाजरे की फसल भी पीड़ित किसान को उपलब्ध नहीं हुई। सरसों की फसल अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में डाले गए केमिकल से नष्ट होने पर उन्होंने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने और जाँच करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।