{"_id":"6af74b4c824ea17b3802e325","slug":"unknown-links-and-apk-files-can-empty-your-bank-account-superintendent-of-police-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147685-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान लिंक व एपीके फाइल खाली कर सकती है बैंक खाता : पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान लिंक व एपीके फाइल खाली कर सकती है बैंक खाता : पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
नारनौल। साइबर अपराधी ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। फर्जी ई-चालान भेजकर, मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर, मूवी डाउनलोड और बीमा पॉलिसी में फायदा दिलाने के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसा रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकता है। इसलिए किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच किए भरोसा न करें। खुद सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
साइबर ठगी से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी को न बताएं।
अनजान खाते में पैसे जमा न करवाएं।
मोबाइल में ऐप को अनुमति देते समय सावधानी बरतें।
परिचित के नाम पर पैसे मांगने पर पहले पुष्टि करें।
मूवी, फोटो और अन्य फाइल डाउनलोड करते समय सतर्क रहें।
साइबर ठगी होने पर क्या करें :
ठगी होते ही 1930 पर कॉल करें और बैंक को सूचना दें।
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
शिकायत नंबर संभालकर रखें।
संदिग्ध मोबाइल नंबर, चैट, स्क्रीनशॉट और लेन-देन से जुड़े सबूत सुरक्षित रखें।
केस-1
महेंद्रगढ़ निवासी राहुल को टेलीग्राम पर ऑनलाइन कमाई का टास्क मिला। शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के नाम पर उसे 800 रुपये और 10 हजार रुपये निवेश करने पर 17 हजार रुपये वापस मिले। इससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों के कहने पर उसने अलग-अलग खातों में करीब 1.43 लाख रुपये जमा करवा दिए। पैसे जमा होने के बाद ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
केस-2
गांव पल निवासी एक व्यक्ति ने मूवी डाउनलोड करते समय संदिग्ध एपीके फाइल पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 98 हजार और उसकी पत्नी के खाते से 43 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।