{"_id":"6866c833401994fd820b72af","slug":"unique-initiative-of-pitamaha-kanha-singh-government-college-24-hour-library-service-started-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118230-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय की अनूठी पहल, 24 घंटे पुस्तकालय सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय की अनूठी पहल, 24 घंटे पुस्तकालय सेवा शुरू
Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में पुस्तकालय को तैयार करते स्टाफ स
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में वीरवार से 24 घंटे निशुल्क पुस्तकालय सेवा शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से शुरू की गई पुस्तकालय सेवा का लाभ कोई भी शोधार्थी, विद्यार्थी, आमजन ले सकता है।
पुस्तकालय में 24 घंटे खुला रखने के लिए चौकीदार व कर्मचारियों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस समय पुस्तकालय में करीब दो हजार पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। साथ ही डिजिटल ज्ञान के लिए कंप्यूटर व आधुनिक तकनीक का सहारा ले सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, यह एक वातावरण है एक संस्कृति है, जो समय, संसाधनों और समर्पण की मांग करती है। इस दिशा में महाविद्यालय की ओर से अनूठी पहल करते हुए 24 घंटे नि:शुल्क पुस्तकालय सेवा शुरू की है। संवाद
इंसेट
आधुनिक सुविधाओं से लैस है पुस्तकालय
प्रो. डॉ. हरिओम भारद्वाज ने बताया कि पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान का आधुनिक केंद्र बन चुका है। नवीनतम शैक्षणिक पुस्तकें एवं संदर्भ सामग्री, शैक्षणिक पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोध के लिए उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं। कंप्यूटरों की सुविधा ई-लर्निंग, डिजिटल संदर्भ व संसाधनों की खोज के लिए कंप्यूटर लगाए गए हैं। बिजली निरंतर आपूर्ति के लिए इन्वर्टर और आवश्यकता पड़ने पर जेनरेटर की भी व्यवस्था है, जिससे 24 घंटे निर्बाध अध्ययन सुनिश्चित किया जा सके। भविष्य में विस्तार की योजना बनाई गई हैं। पुस्तकालय की सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाने हेतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विस्तृत योजना बनाई जा रही है।