फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Union Minister of State inaugurated the hostel in HCVV

केंद्रीय राज्य मंत्री ने हकेंविवि में किया छात्रावास का उद्घाटन

Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State inaugurated the hostel in HCVV
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंविवि) में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने 315 छात्रों की क्षमता वाले छात्रावास उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने 13 करोड़ की लागत से बनने वाले जल शोधन संयंत्र के शिलान्यास के साथ-साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया। कौशल किशोर ने कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ, विद्यार्थियों व युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा, नशा मुक्त समाज व नशा मुक्त परिवार के निर्माण का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कौशल किशोर ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर सर्वसमाज के मसीहा थे। विवि में प्रतिमा की स्थापना युवा पीढ़ी को जातिव आर्थिक आधार पर शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करती रहेगी। आंबेडकर किसी जाति व समाज के नेता नहीं बल्कि ज्ञान के प्रतीक हैं। उन्होंने भारत को वह संवैधानिक प्रणाली दी, जिसके माध्यम से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समाज के उत्थान से अधिक संविधान में शिक्षा के मौलिक अधिकार को प्रदान करने के लिए पहचाना जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डॉ. आंबेडकर, राम मनोहर लोहिया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर अग्रसर हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, विकास व ज्ञान पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कौशल किशोर ने देशके विकास में युवा पीढ़ी व शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रयासों की सराहना की। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, सबका साथ सबका विकास की नीति का अनुसरण करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है।
भारत जिस तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज हम हर घर में बिजली, नल, चूल्हा देख रहे हैं। देश स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित व आत्मनिर्भर बनने की दिशा अग्रसर है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व महाशक्ति के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना लेगा।
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई देश की प्रगति ने संसार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों व शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और इस मौके पर केंद्र की मजबूत सरकार द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान को सिखाए सबक का भी उल्लेख किया।
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थान होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर ऐसी युवा शक्ति विकसित करें जो नए भारत का निर्माण करें। कुलपति ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया और विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापनके साथ शोध, अनुसंधान, नवाचार व कौशल विकास के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।

डॉ. मोनिका मलिक के निर्देशन में तैयार रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। डॉ. भीमराव पर केंद्रित कविता पाठ, लोकनृत्य वनशे की लत पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रमुख रहे। कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अधिष्ठाता डॉ. राजेश कुमार दुबे व विद्यार्थी अक्षतकांत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed