{"_id":"623f529b8f694b1a5b6533b5","slug":"union-minister-inaugurated-the-construction-work-of-sub-divisional-level-administrative-building-in-kanina-will-be-ready-in-two-years-narnol-news-rtk6421445127","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने कनीना में किया उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ, दो वर्ष में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने कनीना में किया उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ, दो वर्ष में होगा तैयार
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कनीना में बनने वाले उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। 6.4 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस भवन का प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मार्च 2019 में शिलान्यास किया था। 14 दिसंबर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में दक्षिणी हरियाणा में विकास के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि इस भवन को यहां पर बनवाने के लिए सभी का सहयोग रहा है। यह भवन लोगों की सहूलियत के हिसाब से शहर के अंदर बनेगा ताकि नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिलें।
इस काम को भाईचारा के तौर पर आगे बढ़ाना है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार लोकहित में कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहले के मुकाबले अब लगभग 4 गुना अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। कनीना नगर पालिका के लिए वे खुद विधायक सीताराम यादव को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर बजट का प्रबंध करवाएंगे ताकि कनीना शहर में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू हो।
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ से हिसार व पंजाब तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग: सांसद
भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई भी समाज व देश तभी आगे बढ़ता है जब वह पूरी तरह से संगठित रहता है। यहां के लोगों ने संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई। उसके बाद सड़क, नहर, सुरक्षा के मामले में केंद्र तथा राज्य सरकार ने अभूतपूर्व विकास करवाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी को आगे बढ़ाते हुए मुंबई तक बनाया जाएगा। इसके लिए कोटपूतली, अलवर की जमीन का पैसा भी दे दिया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी से हिसार होते हुए पंजाब तक एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा जिसकी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
पिछली सरकारों ने महज घोषणाएं ही की
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह प्रशासनिक भवन लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। कनेक्टिविटी के हिसाब से लोगों की मांग शहर के अंदर ही प्रशासनिक भवन बनाने की थी। कनीना वासियों के लिए बहुत ही शुभ घड़ी है कि आज इस कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों के हित में काम करने के लिए कटिबद्ध है। अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस भवन की केवल घोषणा ही की थी। बीजेपी सरकार ने इसे सिरे चढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने 2019 में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से शिलान्यास किया था। यह प्रशासनिक भवन इस इलाके के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यहां एक ही छत के नीचे सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक विमला चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन सतीश जैलदार, मनीष मित्तल, सुगन चंद सैनी, अजीत कलवाडी, स्वाति यादव, जेपी सैनी, अशोक ठेकेदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।