फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under pass will be made on Narnaul to Singhana road and Narnaul to Koriyawas road on Narnaul bypass

नारनौल बाईपास पर नारनौल से सिंघाना रोड तथा नारनौल से कोरियावास रोड पर बनेंगे अंडर पास

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Under pass will be made on Narnaul to Singhana road and Narnaul to Koriyawas road on Narnaul bypass
नारनौल। मांदी से नारनौल बाईपास होते हुए चरखी दादरी सीमा तक बनने वाले स्टेट हाईवे पर नारनौल से सिंघाना रोड तथा नारनौल से कोरियावास रोड पर अंडरपास बनाए जाएंगे। उक्त बातें राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शोभापुर के पूर्व सरपंच रोशन लाल आर्य के फार्म हाउस पर कहीं।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि चरखी दादरी सीमा तक बनने वाले इस स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर है। भविष्य में इस स्टेट हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए उन्होंने एचएस आरडीसी के महानिदेशक से बात करके इस हाईवे पर कुछ स्थानों पर अंडरपास बनवाने की बात रखी थी। महानिदेशक को यह भी आदेश दिए थे कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ नारनौल क्षेत्र तथा इसके साथ लगते जगहों का निरीक्षण करें। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने नारनौल व उसके साथ लगते क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

नारनौल से सिंघाना रोड तथा नारनौल से कोरियावास रोड पर अंडर पास बनाए जाएंगे।
राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कोरियावास रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्य चल रहा है आने वाले समय में यहां पर वाहनों का आवागमन अधिक रहेगा। सिंघाना रोड राजस्थान को जोड़ता है। धोलेडा मोड व नांगतिहाड़ी पर जंक्शन बनाए जाने, मंडलाना से धरसु रोड पर अंडरपास बनाए जाने, लहरोदा और हुडीना ओवर ब्रिज बनाए जाने के आदेश दिया। उन्होंने बताया कि बाईपास पर यह दोनों ही सड़क बहुत अधिक व्यस्त रहती हैं। ऐसे में यहां पर अंडरपास बनना बहुत ही जरूरी है। उनका प्रयास रहेगा कि जहां भी जरूरी हो वहां पर इस तरह के अंडरपास का पहले से ही प्रोविजन किया जाए। इस स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एचएसआरडीसी द्वारा सभी प्रकार की मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है। अब जैसे ही टेंडर प्रक्रिया खत्म होगी तो उसके बाद तुरंत प्रभाव से इस फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण के बाद हरियाणा सहित अन्य राज्यों के वाहन चालकों को भी बहुत अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed