फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ullas Scheme Lighting the Torch of Literacy Among the Masses BEO Pawan

जन-जन में साक्षरता की अलख जलाती उल्लास योजना : बीईओ पवन

Sun, 15 Mar 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ullas Scheme Lighting the Torch of Literacy Among the Masses BEO Pawan
फोटो 07उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा देते लोग। विभाग
नारनौल। जिले के विभिन्न स्कूलों में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने कहा कि यह योजना जन-जन में साक्षरता की अलख जलाती है।
विज्ञापन

कहा कि योजना का उद्देश्य देश को साक्षर बनाना है। इसे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम भी कहा जाता है। इस योजना के जरिए 15 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है जो किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाए।
विज्ञापन

उल्लास परीक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अगेंद्र कुमार ने बताया कि नारनौल खंड में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए। यह उल्लास परीक्षा का तीसरा चरण है, प्रथम तीन चरण में 3600 से अधिक प्रतिभागियों ने उल्लास परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा के दौरान स्कूल मुखिया परीक्षा अधीक्षक रहे और क्लस्टर हेड द्वारा अपने-अपने क्लस्टर में निरीक्षण किया गया। उल्लास कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को शामिल किया जा रहा है। इस योजना का मकसद समाज के सभी लोगों को आजीवन सीखने का मौका देना है।

उल्लास कार्यक्रम स्वयंसेवा के माध्यम से कार्यान्वित, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य बोध की भावना को बढ़ावा देते हुए शिक्षार्थियों को दीक्षा पोर्टल व उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षणिक अध्ययन के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed