{"_id":"6a4eb33d3cf855a2ed02a93f","slug":"ug-admission-schedule-released-submit-applications-by-the-12th-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142267-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूजी एडमिशन का शेड्यूल जारी, 12 तक भरें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूजी एडमिशन का शेड्यूल जारी, 12 तक भरें आवेदन
विज्ञापन
फोटो नंबर-11राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई तक एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो विद्यार्थी 13 जुलाई तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
राजकीय महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि 14 जुलाई को आपत्तियों और कमियों वाले आवेदनों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद महाविद्यालयों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के आवेदन में कोई कमी होगी, वे 18 जुलाई तक उसे पूरा कर सकेंगे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
प्रथम चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई को और अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 28 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। इस चरण में विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।
डॉ. सतीश सैनी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें। आवेदन भरते समय अंक प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।