फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tyipiset transfer for cruption allegation

टाइपिस्ट का तबादला रजिस्ट्री क्लर्क पर भी गिर सकती है गाज

Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
tyipiset transfer for cruption allegation
इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा 10 सितंबर को तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री प्रक्रिया पर उठाए गए सवाल पर जांच शुरू हो गई है। इस मामले में उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम दिनेश कुमार ने एक टाइपिस्ट का तबादला महेंद्रगढ़ से सतनाली कर दिया है जबकि इस मामले में रजिस्ट्री क्लर्क पर गाज गिर सकती है। इस मामले की एसडीएम दिनेश कुमार स्वयं जांच करेंगे। 10 सितंबर को की गई सभी रजिस्ट्रियां तथा अन्य सभी दस्तावेज चेक किए जाएंगे। यह मामला अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था। 11 सितंबर को पेज नंबर 3 पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

वीरवार इनेलो नेता सुरेंद्र कौशिक रजिस्ट्री करवाने गए थे जब चार बजे तक नायब तहसीलदार यहां नहीं पहुंचे और भीड़ ज्यादा थी तो सभी ने उनसे आग्रह किया था कि वे नायब तहसीलदार से बात करें तब उन्होंने उससे बात की तो उन्होंने कहा कि आज वे अपनी दूसरी ड्यूटी की व्यस्तता के चलते नहीं आ पायेंगे, इसलिए आप लोग सोमवार को आकर रजिस्ट्री करवा लेना। इस बात पर सब लोग संतुष्ट होकर वहां से चले गये थे । उसके बाद रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा 23 रजिस्ट्री कर दी गई थी। इसमे उन्होंने पैसे लेकर रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि रजिस्ट्री क्लर्क से बातचीत की थी तो रजिस्ट्री क्लर्क ने नायब तहसीलदार के आदेश पर रजिस्ट्री करने की बात कही थी। जब नायब तहसीलदार के पास फोन किया तो नायब ने कौशिक को बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री क्लर्क को रजिस्ट्री करने के आदेश नहीं दिए।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप
बता दें कि इनेलो नेता सुरेंद्र कौशिक ने आरोप लगाया था कि तहसील कार्यालय में सब कार्य पैसों की सेटिंग से होते हैं। जिनकी सेटिंग होती है उनका काम हो जाता है। उन्होंने कहा कि फाइल पहले की मार्क की होती है, उसी हिसाब से वो रजिस्ट्री करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि वीरवार की देर शाम जब उन्होंने फोन पर रजिस्ट्री क्लर्क से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनके पास नायब तहसीलदार का फोन आया था, उनके आदेश पर ही रजिस्ट्रियां की गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टचारियों को तबादला नहीं हटाना चाहिए
इनेेलो जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वो प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जो भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। टाइपिस्ट आउट सोर्सिंग पर लगा हुआ है, तबादला नहीं उसको तो हटाना चाहिए। सतनाली भी हमारे ही आदमी में रहते हैं, अब वह वहां जाकर भ्रष्टाचार करेगा। ऐसे लोगों को नौकरी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

टाइपिस्ट के खिलाफ शिकायत आई थी। उसका तबादला सतनाली कर दिया गया है। इस मामले में सोमवार को जांच की जाएगी। सभी दस्तावेज आदि चेक किए जाएंगे।-दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed