फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths held with stolen motorcycle

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक काबू

Sun, 04 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths held with stolen motorcycle
नारनौल। निजामपुर पुलिस ने नया गांव बस स्टैंड के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को काबू किया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली की दो युवक बिना नंबरों की मोटरसाइकिल लेकर नया गांव बस स्टैंड के पास खड़े हैं। सूचना पर निजामपुर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंची। यहां दो युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे जोकि पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल भागने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में एक युवक की राहुल निवासी थनवास और पीछे बैठे युवक की मोनू निवासी थनवास के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने युवकों को मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने बारे कहा मगर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त युवकों ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल रायकर्णपुरा राजस्थान शराब के ठेके के पास से चोरी की थी। इस बारे में पनियाला थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।इनके खिलाफ निजामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed