फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two women who jumped on the bus and broke the chain arrested

Mahendragarh-Narnaul News: बस में झपट्टा मारकर चेन तोड़ने वाली दो महिला गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two women who jumped on the bus and broke the chain arrested
नारनौल। बस में झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नंदिनी उर्फ रेणु निवासी ऊंची भांडोर और राजकुमारी निवासी नंगला मोठूका थाना छायसा जिला फरीदाबाद के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ने राहगीरों की सहायता से महिला आरोपियों को पकड़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिनके खिलाफ थाना अटेली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला आरोपियों के पास से सोने की चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनीता वासी हुडिया खुर्द जिला अलवर (राजस्थान) ने थाना अटेली में शिकायत में बताया है कि वह 31 अगस्त को प्राइवेट बस में नारनौल से अपने गांव हुडिया खुर्द जा रही थी। जब बस पुराना बस अड्डा अटेली पर रुकी तो उसके साथ खड़ी एक लड़की ने उसके गले से झप्पटा मारकर सोने की चेन तोड़कर अपनी साथी महिला को दे दी और दोनों चेन छीनकर बस से उतरकर भागने लगी। शिकायतकर्ता ने राहगीरों की सहायता से उन दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर चेन तोड़ने वाली दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम रेणू निवासी ऊंची भाण्डोर व राजकुमारी निवासी नगला मोठुका थाना छायसा जिला फरीदाबाद बतलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed