फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two trucks collided on Nangal Chaudhary bypass, one died

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी बाईपास पर दो ट्रकें भिड़ीं, एक की मौत

Thu, 22 May 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on Nangal Chaudhary bypass, one died
नारनौल। नांगल चौधरी बाईपास पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। बानसुर निवासी बिंटू रावत ने बताया कि वह गाड़ी पर हेल्पर का काम करता है।
विज्ञापन

21/22 की रात्रि को वह और दयाराम पाटन से रोड़ी भरकर गुरुग्राम जा रहे थे। घर पर काम होने की वजह से नांगल चौधरी के पास बाईपास पर होटल पर उतर गया। करीब 2.45 मिनट पर होटल के सामने से तेज गति से एक ट्रक आ रहा था। इसके पीछे भी एक ट्रक भी चल रहा था। इसके चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान आगे चल रहा ट्रक चालक लापरवाही से चला रहा था। इसकी वजह दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक मिलकपुर निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोटपुतली अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने की वजह से रेफर कर दिया। वह जयपुर जा रहे थे तो शाहपुरा के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed