फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two men wearing khaki uniforms were extorting money; the RTA department apprehended them.

Mahendragarh-Narnaul News: खाकी वर्दी पहनकर युवक कर रहे थे वसूली, आरटीए विभाग ने दो को पकड़ा

Sun, 25 Jan 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two men wearing khaki uniforms were extorting money; the RTA department apprehended them.
नारनौल। खाकी वर्दी पहनकर वाहन चालकों से जबरन रिफ्लेक्टर लगाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरटीए विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे-152 पर दुबलाना टोल के पास दो लोगों को पकड़ा है जबकि तीन आरोपित मौके से भाग गए।
विज्ञापन

आरटीए विभाग के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर बलवीर ने बताया कि पांच लोग खाकी रंग के कपड़े पहनकर दुबलाना टोल पर खड़े थे। इनमें से एक युवक ने नीले रंग की ट्रैफिक पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी। ये लोग टोल से गुजरने वाले वाहनों पर जबरन रिफ्लेक्टर चिपका रहे थे और प्रत्येक वाहन चालक से रुपये वसूल रहे थे।
विज्ञापन

शक होने पर जब ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर ने उनसे पूछताछ करनी चाही तो आरोपित गाड़ी में बैठकर भाग निकले। इसके बाद आरटीए टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान तीन आरोपित फरार हो गए जबकि दो लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनका एक मुखिया है जो उन्हें दिहाड़ी पर काम कराता है। दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है। अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नारनौल सदर थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि युवक रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य कर रहे थे। वह किसी के साथ जबरदस्ती वसूली भी नहीं कर रहे थे। दोनों युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed