फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two lakh 40 thousand looted from studio operator in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टूडियो संचालक से लूटे 2.40 लाख रुपये, कैमरा भी लूट ले गए

Wed, 29 Dec 2021 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 10:04 PM IST
सार

पीड़ित को किसी को रुपये देने थे। वह बैंक से दो लाख 40 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहा था। बदमाशों ने नकदी के अलावा सोने की चेन, अंगूठी और कैमरा भी लूट लिया।

विज्ञापन
Two lakh 40 thousand looted from studio operator in Mahendragarh of Haryana
अस्पताल में उपचाराधीन दिनेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने बाइक पर घर जा रहे स्टूडियो संचालक से 2 लाख 40 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और कैमरा लूट लिया। पीड़ित बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सेहलंग पीएनबी से पैसे निकालकर गांव बवाना से तलवाना रोड पर बने अपने मकान पर जा रहा था।  

विज्ञापन


बवाना निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को 12 बजे पीएनबी सेहलंग से किसी को देने के लिए दो लाख 40 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहा था। करीब दो बजे जब वह बवाना व तलवाना माजरिया कुएं के पास पहुंचा तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रोकर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके 2 लाख 40 रुपये रुपये, एक कैमरा, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और बाइक की चाबी निकालकर गांव तलवाना की ओर फरार हो गए। पुलिस ने दिनेश कुमार की शिकायत ले ली है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को संदेह, आरोपी बैंक से ही कर रहे थे पीछा

दिनेश ने सेहलंग में फोटोग्राफी की दुकान की हुई है। उसने बताया कि उसे शक है कि आरोपी बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होेंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद ढाणी के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे। 

घर से एक किलोमीटर दूरी पर हुई वारदात  

दिनेश ने बताया कि उसका मकान बवाना से तलवाना रोड पर स्थित है। जब वह घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर था तो बदमाशों ने सीधा सिर में डंडा मारा कर नकदी और सोने की अंगूठी, चेन कैमरा लूट लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना 

परिजनों एवं पीड़ित द्वारा 112 पर कॉल करके सूचना दी गई तो डीएसपी राजीव, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। सीआईए स्टाफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और पीड़ित के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed