फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two Gram Panchayats agreed to give land for IIT

Mahendragarh-Narnaul News: आईआईटी के लिए दो ग्राम पंचायतों ने जमीन देने के लिए जताई सहमति

Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two Gram Panchayats agreed to give land for IIT
मनोज राजपूत
विज्ञापन

महेद्रगढ़। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) स्थापित करने की चर्चाओं के बाद महेंद्रगढ़ में जमीन देने के लिए गांव पाली व खुडाना की ग्राम पंचायतों ने सहमति जताई है। आईआईटी की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार इस समय एक जगह पर 300 एकड़ भूमि की तलाश कर रही है। उपायुक्त की ओर से पिछले बुधवार को अधिकारियों व ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। गांव पाली व खुडाना ग्राम पंचायतों ने भूमि देने के लिए सहमति जताई थी। शिक्षा के हब के रूप में स्थापित हो चुके जिले को उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी संस्थान की दरकार है।
--------------
देशभर में है बेहतर कनेक्टिविटी
महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली व खुडाना से देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी गांव खुडाना से महज 12 किलोमीटर दूर है, जबकि स्टेट हाईवे 148बी गांव खुडाना व पाली से गुजरता है। वहीं, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे बड़े शिक्षण संस्थान से आईआईटी को बेहतर तालमेल में भी सहायता मिल सकेगी। गांव खुडाना से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन की दूरी 15 किलोमीटर और गांव पाली से आठ किलोमीटर दूर है। देश की राजधानी से बेहतर जुड़ाव के पैमाने पर भी यह दोनों गांव खरे उतरते हैं। भविष्य में हवाई यातायात के के लिए गांव बाछौद स्थित हवाई पट्टी के विकास से यहां भी बेहतर होने की संभावाएं रहेंगी। साथ ही महज 15 किलोमीटर दूर स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन के माध्यम से देश की राजधानी से लेकर राजस्थान व अन्य प्रदेशों में भी बेहतर रेल परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

--------------
महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा का केंद्र है गांव खुडाना
गांव खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि नरेश सिंह तंवर ने बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले के सबसे बड़े गांव खुडाना के पास प्रस्तावित आईएमटी परियोजना को 1200 एकड़ जमीन देने के बाद भी करीब 1000 एकड़ पंचायती जमीन बचती है। एक तरह से यह गांव महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र का एक तरह से केंद्र है। इस गांव से चरखी दादरी व भिवानी जिले की सीमा भी सटी हुई हैं। हाल ही में 14 करोड़ रुपये की लागत से 9 एकड़ में 3.15 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के लिए जल परियोजना भी तैयार हो चुकी है। यातायात के लिए यहां से देशभर के लिए आवागमन की सुगम उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन गांवों में आईआईटी स्थापित कराने के लिए जिला भाजपा की एकजुट
जिले में आईआईटी स्थापना को लकर कई धड़ों में बंटी भाजपा भी एकजुट नजर आ रही है। महेंद्रगढ़-भिवानी से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नांगल चौधरी से पूर्व मंत्री डाॅ. अभय सिंह, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव एकजुट नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिए अपने बयानों में गांव पाली व खुडाना में आईआईटी स्थापना के लिए प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
--------------
ग्राम पंचायत पाली ने नक्शा व दस्तावेज कराए उपलब्ध
गांव पाली के सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि उपायुक्त के साथ बैठक में सहमति जता दी थी। गांव के पास 300 एकड़ जमीन उपलब्ध है। उपमंडल अधिकारी ने भी गांव का दौरा किया था। गत दिवस 15 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ मिलकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से भी मुलाकात की थी। पंचायत की ओर से रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है।

-------------
वर्जन
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार क्षेत्र में जहां-जहां भूमि की उपलब्धता होगी, वहां की रिपोर्ट तैयार करने के बाद प्रपोजल बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। दो गांवों में रिपोर्ट तैयार की गई है। यह प्रक्रिया जारी है और जल्द ही प्रदेश सरकार को इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी नागरिक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed