{"_id":"67e3ced7049a4cb56d059f08","slug":"two-employees-of-assistant-registrar-cooperative-societies-office-found-absent-in-narnaul-explanation-sought-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 26 Mar 2025 03:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:24 PM IST
सार
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर डीसी ने तुरंत प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस भवन में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर तरीके से रखरखाव करें।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती
- फोटो : संवाद
विस्तार
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय के पुराने भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखें। कार्यालय में रखे रिकॉर्ड को अच्छी तरह से मेंटेन रखा जाए। डीसी ने तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वे पुराने व कंडम सामान को लेकर नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डीईटीसी (सेल टैक्स) प्रियंका यादव को निर्देश दिए कि सुविधा केंद्र को और बेहतर तरीके से चलाया जाए। सुविधा केंद्र पर आने वाले हर नागरिक की बात को बेहतरीन तरीके से सुना जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, मॉडर्न लैंड रिकॉर्ड रूम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर डीसी ने तुरंत प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस भवन में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर तरीके से रखरखाव करें।
विज्ञापन