फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two day annual festival started in Gahda's Arya Samaj

Mahendragarh-Narnaul News: गाहड़ा के आर्य समाज में शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिक उत्सव

Sun, 04 Jun 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two day annual festival started in Gahda's Arya Samaj
कनीना। गांव गाहड़ा में महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती पर दो दिवसीय आर्य समाज उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत सुबह सात बजे हवन के साथ की गई। हवन में मुख्य यजमान विजेंद्र सिंह, महेश कुमार सपरिवार रहे। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवचन किए गए।
विज्ञापन

अमृतसर से आए दिनेश पथिक ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि दयानंद का जन्म गुजरात के टंकारा में एक पौराणिक ब्राह्मण परिवार में हुआ। कम उम्र में ही महर्षि दयानंद सच्चे शिव की तलाश में घर छोड़कर निकल गए। उन्होंने मथुरा में स्वामी विरजानंद को गुरु बना कर वहां पर वेदों की शिक्षा ग्रहण कर की। उसके बाद अपने गुरु के आदेश से ही उन्होंने ऋषियों की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने वेदों में निहित सिद्धांतों को ही समाज में प्रतिपादित कर रूढ़िवाद, पाखंडवाद से दूर रहते हुए समाज को एक निराकार ईश्वर की साधना करने का वेदोक्त मार्ग बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने में महर्षि दयानंद की बहुत बड़ी भूमिका रही। इनकी प्रेरणा से भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता समर में भाग लिया। महर्षि दयानंद ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी। कार्यक्रम में स्वामी स्वदेश व बहन अंजली आर्य भजनों के माध्यम में संदेश के माध्यम से अपने कार्यक्रम पेश किए। जिसमें सैकड़ों गांव के आर्यजनों ने भाग लिया और भजनों का लाभ उठाया। इस दौरान आर्य समाज प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन राम सिंह, मंत्री अनिल परदेसी, पुरोहित धुरेंद्र शर्मा, सरपंच श्रीपाल यादव, रामेश्वर दयाल शास्त्री, राजवीर, मास्टर जगन्नाथ, महाराम, सतवीर सिंह, शेर सिंह, मास्टर वीरेंद्र सिंह, राम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed