फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two arrested including the main accused in the firing case

रंजिशान गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including the main accused in the firing case
सतनाली में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। सतनाली थाना की पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव जवाहर नगर निवासी प्रवीण, सतनाली निवासी नरेंद्र को अदालत में पेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मौके से कारतूस के 6 खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जवाहर नगर निवासी गौरव ने सतनाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ साथ पहलवानी भी करता है। वर्ष 2018 में उसने उसी के गांव के रहने वाले एक युवक को कुश्ती में हराया था। उसी रंजिश को लेकर उसके भाई प्रवीण ने फोन पर धमकी दी और 25 अक्तूबर घर के बाहर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई। पीड़ित ने बताया कि उसने घर के बाहर देखा तो दो नौजवान लड़के हाथ में हथियार लिए हुए थे और कुछ गाड़ी में बैठे थे।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद अन्य नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण सहित एक अन्य आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि पीड़ित आरोपी प्रवीण के पिता के अखाड़े में पहलवानी करता था। किसी कारणवश उसने यह अखाड़ा छोड़कर दूसरे अखाड़े में पहलवानी शुरू कर दी और वर्ष 2018 में पीड़ित ने आरोपी प्रवीण के भाई को कुश्ती में हरा दिया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed