फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of theft arrested in Anganwadi

आंगनबाड़ी में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested in Anganwadi
आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कनीना में एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपी जिले की 9 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ डीएसपी राजीव कुमार ने कनीना में प्रेसवार्ता कर आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने जिले में आंगनबाड़ी में चोरी करने वालों को दबोचा। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करने पर अटेली थाना क्षेत्र में 5 चोरी और कनीना थाना क्षेत्र में 4 चोरी की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी क्षेत्र में हुई चोरियों में भी इनके संलिप्त होने की संभावना है। पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की टीम ने 26 अगस्त को नरेंद्र उर्फ ढिल्लू, निवासी आलमपुर थाना तोशाम और दीपक उर्फ जोनी निवासी पड़तल गिरफ्तार किया गया था। उनकी यह गिरफ्तारी अटेली के गांव बोचड़िया की आंगनबाड़ी में 3 जनवरी 2019 को हुई चोरी में की गई थी। जब पूछताछ की तो चोरी के 9 मामले सामने आए। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कनीना में हुई चोरी की एक वारदात में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को दोबारा पुलिस ने उनको कनीना कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी से 5 गैस सिलिंडर, डेढ़ क्विंटल गेहूं, एक सोलर प्लेट तथा वारदात के समय प्रयोग की 2 बाइक बरामद की।
आरोपी अटेेली थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बोचड़िया, भोड़ी, गढ़ी रूथल, खैरानी तथा राता कलां की आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी को अंजाम दे चुके हैं। चार चोरियां कनीना थाना के अंतर्गत आने वाले गांवों की आंगनबाड़ी से की थी। महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी क्षेत्र में हुई चोरियों में भी इनके संलिप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed