{"_id":"64f23caa9b96ce2a780b21e7","slug":"two-accused-of-stealing-gym-equipment-from-temple-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1011-2995-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर से जिम का सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर से जिम का सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सुरेहती मोडियान के बाबा बुधनाथ मंदिर से जिम का सामान व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रदीप उर्फ शंकर वासी ढ़ाणा और धर्मेंद्र वासी ढ़ाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पुलिस द्वारा चोरी करने वाले आरोपी प्रमोद उर्फ धोलू वासी ढ़ाणा सतनाली और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी कुलदीप को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे जिम का सामान बरामद किया गया था। आरोपी प्रमोद को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि विक्रम वासी गांव सुरेहती मोडियाना ने थाना सतनाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके गांव के बाबा बुधनाथ मंदिर में बच्चों के जिम का सामान रखा हुआ है। 28 जुलाई को शाम के समय गांव के बच्चों ने आकर बताया कि मंदिर से जिम का सामान चोरी हो गया है। जिस पर शिकायतकर्ता ने गांव के व्यक्तियों के साथ जाकर चेक किया, शिकायतकर्ता ने नामजद के खिलाफ जिम का सामान व अन्य सामान चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।