{"_id":"5fff38788ebc3e30d1035b22","slug":"two-accused-of-mobile-snatching-arrested-narnol-news-rtk5907462120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्नेचिंग के दो आरोपी बहरोड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल स्नेचिंग के दो आरोपी बहरोड़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एसपी चंद्रमोहन के निर्देश पर पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते थाना सिटी नारनौल की टीम को मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को टीम ने छीना झपटी के मामले में बहरोड़ निवासी अजय व प्रमोद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम राजस्थान के अलवर जिले के क्षेत्र बहरोड़ से पकड़ा गया था। आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने में आरोपियों द्वारा प्रयोग की हुए बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 नवंबर को पीड़िता कल्पना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुलिस लाइन के पीछे वाले रास्ते पर पैदल मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए जा रही थी। तभी बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार कर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पीड़िता द्वारा बताई गई सूचना के अनुसार साइबर सेल टीम को सहायता से सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। जिनमें आरोपी कोर्ट से जमानत पर चल रहे है। प्रवक्ता ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आरोपी ऐसे लोगों की रेकी करते थे जो महंगे मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं। रास्ते में चलते मोबाइल फोन से बातचीत करने वालों को ये लोग अपना शिकार बनाते थे। बाइक पर सवार आरोपी शिकार पर झपट्टा मार कर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।