फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused for supplying illegal arms arrested

पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused for supplying illegal arms arrested
पकड़े गये अवैध हथियार के आरोपी। - फोटो : Narnol
नारनौल। देसी कट्टे और देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गत दिनों अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 2 अवैध हथियार बरामद किए थे। इनमें 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे हथियार यूपी से लाए थे। इस मामले में छानबीन करते हुए अवैध हथियार बेचने के मामले में पुलिस ने यूपी के दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र वासी इब्राहिमपुर आजमगढ़ (यूपी) और अजय निवासी रानीपुर मऊ (यूपी) के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी अवैध हथियार सप्लाई करने के बारे में बताया। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में जगह चुनकर इन अवैध हथियारों का सौदा किया जाता था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed