फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for robbing petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing petrol pump
पेट्रोल पंप पर लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
थाना सदर नारनौल क्षेत्र के बदोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस टीम ने नारनौल क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका और योगेश उर्फ बज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटपाट की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि बिजेंद्र निवासी शिमला खेतड़ी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह बदोपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। रात के समय में वह अपने दोस्त के साथ पेट्रोल पंप पर बने केबिन में बैठा हुआ था। रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 5 युवक आए। वह अपने दोस्त के साथ केबिन से बाहर आया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और नकदी छीन ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार थे और फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस पर थाना सदर नारनौल में अज्ञात के खिलाफ पीटने, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों धर्मपाल उर्फ बाका व योगेश उर्फ बज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथियों और वारदात के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed