फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for fleeing by snatching the mobile of a police employee

पुलिस कर्मचारी का मोबाइल छीनकर भागने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fleeing by snatching the mobile of a police employee
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल छीनकर भागने वाले 2 आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
थाना शहर पुलिस ने झपट्टा मारकर पुलिस कर्मचारी का मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पूर्ण निवासी मोहल्ला सलामपुरा व दिनेश निवासी नजदीक सैनी धर्मकांटा के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 फरवरी की रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान नशे में धुत्त तीन बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिसकर्मी जयभगवान ने 27 फरवरी को सिटी थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि रात्रि गश्त के दौरान सैनी धर्मकांटा के नजदीक निजामपुर टी-प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच कर रहा था। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च जलाकर इशारा कर बाइक सवारों को रुकने के लिए कहा तो वे पहले बाइक धीमी किए फिर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। उसी समय उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। जयभगवान ने बताया कि उसने सूझबूझ से काम लेते हुए बाइक का नंबर नोट कर लिया था। जयभगवान की शिकायत पर थाना शहर नारनौल की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले आरोपियों में से दो को नारनौल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed