{"_id":"5863fb814f1c1b5b26eec873","slug":"truck-diriver-road-accident-case-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में एक ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राजस्थान के अजमेर जिले के गांव रूपनगण निवासी तोताराम ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह पिछले कुछ समय से अटेली कस्बे में रेलवे फाटक के समीप रह रहा है। 14 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार कमल को लेकर रेवाड़ी जिले के गांव मनेठी बाइक पर सवार होकर प्रभात फेरी के लिए जा रहा था। बाइक को कमल चला रहा था जैसे ही नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित गांव सुजापुर के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मारकर ट्रक को रोक दिया जिससे बाइक ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने के कारण कमल की मौके पर ही मौत हो गई और स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बयान देने के बाद तोताराम की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन