फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by drinking water and sewer problems, people jammed

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल और सीवर समस्या से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Tue, 29 Aug 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Troubled by drinking water and sewer problems, people jammed
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित पोकर काॅलोनी में पिछले एक सप्ताह से पानी न आने व सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने सोमवार सुबह नारनौल-रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाम लगा दिया। जाम सुबह साढे़ दस से पौने ग्यारह बजे तक करीब 15 मिनट तक ही चला, परन्तु बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग होने के कारण 15 मिनट में ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पर शहर थाना प्रभारी रमींद्र कुमार पुलिस दल के साथ पहुंचे और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। जाम लगा रही महिलाओं ने पुलिस को मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक मौके पर विभाग के अधिकारी नहीं आएंगे तो वे यही खड़ी रहेंगी और फिर से जाम लगा देगी। इस पर पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करके मौके पर बुलाया। कुछ ही देर बाद मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अशोक डागर व जेई नितिन कुमार पहुंचे और महिलाओं की समस्या को सुना। कालोनी की महिलाओं ने सबसे पहले विभाग के अधिकारियों को एक माह पहले पोकर कालोनी के मुख्य प्रवेश पर बनी सीवर लाइन को ठीक करने के खोदा गया गड्ढा दिखाया। उन्होंने कहा कि इस गड्ढे के कारण यहां दुर्घटनाएं भी हो रही है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वे पेयजल की समस्या ही देखकर उसका समाधान कर सकते है, क्योंकि सीवरेज का काम दूसरे अधिकारियों के पास है। यह समस्या उन्हें ही दिखाई जाए। इतनी ही देर में वहां वार्ड पार्षद मोहनलाल शर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों को पूरी कालोनी में दौरा करवाया। उन्होंने कहा कि पूरी काॅलोनी में सीवर ओवरफ्लो होते हैं, जिस कारण गंदा पानी भी आता है। इसे भी ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पानी को काॅलोनी में एक घंटे तक पूरे प्रेशर के साथ खोला जाए, जिससे अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके। कालोनी में दौरा कर रहे अधिकारियों से महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें सही समय बता दे कि पानी कब तक आ जाएगा, वरना उन्हें फिर से जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से पानी के टैंकर डलवा-डलवा कर उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आईटीआई में जहां से पानी सप्लाई होता है, वहां वाॅल लीक होने के कारण मोटर पानी में डूब गई है। कल सुबह तक मोटर ठीक कर पानी सप्लाई चालू कर दी जाएगी। महिलाओं ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार सुबह पानी नहीं आया तो उन्हें फिर से जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed