{"_id":"5e2746b38ebc3ec6e91f93b6","slug":"trouble-with-not-having-a-surgeon-in-th-hospital-narnol-news-rtk5384606196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में सर्जन नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में सर्जन नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में नागरिक अस्पताल में सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौं?
- फोटो : Narnol
एक सामाजिक संगठन ने शहर के नागरिक अस्पताल में सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष महेंद्रगढ़ शहर के अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर नागरिक अस्पताल किया था। बावजूद इसके लोगों को यहां पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। मरीजों और गंभीर रुप से घायलों को रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में काफी वर्षों से डॉक्टरों की कमी रही है। नारनौल सरकारी अस्पताल में 2 सर्जन चिकित्सक काम कर रहे हैं, लेकिन महेंद्रगढ़ में एक भी सर्जन नहीं है। महेंद्रगढ़ अस्पताल में एक सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से की जाए, ताकि घायल लोगों की समय रहते जान बच सके। इस अवसर पर छाजूराम नंबरदार, अधिवक्ता जयप्रकाश, अधिवक्ता हरिप्रकाश, अधिवक्ता सुखदेव, शंकर, सुरेश, कर्ण सिंह, भूपेंद्र व बलदेव कुमार सहित सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ अस्पताल के लिए जल्द ही हम सर्जन उपलब्ध करवा देंगे। इसके लिए हमने प्रक्रिया शुरू कर रखी है।
- संतलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्रगढ़।