फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trouble due to open drain from Koka Bangadi to Goshala Dholposh

Mahendragarh-Narnaul News: कोका बंगड़ी से गोशाला धोलपोश तक खुले नाले से परेशानी

Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to open drain from Koka Bangadi to Goshala Dholposh
फोटो संख्या:-54 शहर के कोका बगंड़ी मोहल्ले में ​बिना ढ़क्कन के नाला---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला कोका बंगड़ी से गोशाला धोलपोश तक खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दो सप्ताह के दौरान चार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन



शिवरात्रि पर्व पर इसी नाले में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन हादसों में बेसहारा गोवंश गिरने से घायल हो चुके हैं। हैं। मोहल्ला कोको बंगड़ी से गोशाला धोलपोश तक 900 मीटर तक खुला नाला हादसों को निमंत्रण दे रहा है। लोगों द्वारा बार-बार नपा से इस नाले को ढकने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


900 मीटर में बना यह नाला खुला होने से हादसों का भय बना रहता है। नाले के दोनों ओर खरपतवार के कारण इसका अंदाजा भी नहीं रहता। गोशाला कार्यकारिणी भी नपा से कई बार खुले नाले पर ढक्कन लगाने की मांग उठा चुकी है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि 2012 में यह नाला बनाया गया था, लेकिन उन पर ढ़क्कन नहीं लगवाए। खुले नाले से मच्छर पनप रहे हैं जिसके कारण मोहल्ला वासियों को डेंगू व मलेरिया भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------

नगर पालिका ने नाले तो बनवा दिए, लेकिन उन पर ढक्कन नहीं लगावाए। इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान पर मच्छर अधिक बढ़ रहे है। नगरपालिका को इस समाधान करना चाहिए। ताकि मच्छरों से छुटकारा मिल सक।



--- सुनील कुमार, मोहल्लावासी

----------



नाले खुल होने के कारण एक बाइक चालक बाइक सहित नाले में गिर गया था। गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। नगर पालिका इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों का जानमाल की हानि न हो।

--- बिजेंद्र, मोहल्ला कोका बंगड़ी


----------

दुकान के नीचे नाले बने हुए हैं। इसके कारण नालों में बदबू आने लगती है। मच्छर भी पनप रहे है। नगर पालिका को इन नालों पर ढक्कन लगवाने चाहिए, ताकि लोगों को बदबू व मच्छरों से राहत मिल सके।



---- कर्ण सिंह, मोहल्लावासी

----------



नालों के दोनों साइड खरपतवार होने के कारण नाले दिखाई देने के कारण बेसहारा पशु नालों में गिर जाते है। उनको नाले से निकाले के लिए बड़ी मसक्त करनी पड़ती है। पांच दिन पहले एक गाय नाले में गिर गई थी।


--- लोकेश, मोहल्लावासी



----------

- वर्जन:


सैनी सभा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक नाले का निर्माण चल रहा है। मोहल्ला कोका बंगड़ी से श्री धोलपोश गोशाला तक टेंडर लगाकर शीघ्र ही नालों पर ढक्कन लगवाए जाएंगे। नपा द्वारा शहर में खुले सभी नालों पर ढक्कन लगवाकर बंद कराया जाएगा।

--- रमेश सैनी प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed