फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tricolor Yatra will be taken out on 9th

9 को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra will be taken out on 9th
गांव नांगल सिरोही में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा। - फोटो : Narnol
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा सम्मान यात्रा को लेकर नांगल सिरोही में मंडल के अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की पाठशाला का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व शिक्षा मंत्री ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा हरियाणा प्रदेश में सबसे बड़ी यात्रा साबित होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किये जाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में बहुत अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल होंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने का निर्देश दिया कि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी भी कीमत पर तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए। तिरंगा यात्रा के लिए उन्होंने भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अलग-अलग निर्देश देते हुए जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed