फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tricolor lights are being installed at a cost of Rs 21 lakh, the city will shine.

Mahendragarh-Narnaul News: 21 लाख की लागत से लगाई जा रही तिरंगा लाइटें, शहर होगा जगमग

Thu, 17 Oct 2024 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tricolor lights are being installed at a cost of Rs 21 lakh, the city will shine.
फोटो नंबर-21अटेली में तिरंगा लाइट लगाते कर्मचारी। संवाद
मंडी अटेली। शहर को सुंदर एवं जगमग बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। तिरंगा लाइट बस स्टैंड से उनिन्दा गांव तक लगाई जाएगी। सड़क मार्ग पर बने डिवाइडर को काटकर प्रकाश स्तंभों पर रोबोटिक मशीनों की सहायता से एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता था। जिसके कारण नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग के दोनों ओर दुकानें व फल सब्जियां की रेहड़िया लगती हैं। लेकिन लाइट के अभाव में उनको शाम ढलते ही अपनी दुकानों एवं रेहड़ियों को समेटना पड़ता है। कस्बा निवासी लंबे समय से इस मार्ग पर लाइटों की मांग कर रहे थे। नपा प्रशासन की ओर से 21 लाख रुपये की लागत से 40 खंभे लगा कर सभी पर दो-दो लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही टी-प्वाइंट पर तीन-तीन लाइटें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed