फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trial held for district level senior wrestling competition

ट्रायल में सफल महिला व पुरूष खिलाड़ी अब झज्जर में दिखाएंगे अपना दम

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trial held for district level senior wrestling competition
गांव बाघोत में कुश्ती प्रतियोगित में हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : Narnol
कनीना। गांव बाघोत स्थित कुश्ती एकेडमी में शनिवार को महिला व पुरुषों की जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में सफल हुए खिलाड़ियों को अब 23 व 24 अक्तूबर को लाड़वा नेहरा जिला झज्जर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोच जयभगवान ने बताया कि पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती, महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती व ग्रीको रोमन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुरुषों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भारवर्ग में जयपाल मंढ़ियाली, 61 किलोग्राम में कृष्ण झाड़ली, 65 किलोग्राम में सत्यवीर सिंह खोड़, 70 किलोग्राम में आजाद बाघोत, 74 किलोग्राम में रितेश बाघोत, 79 किलोग्राम में विवेक बाघोत, 86 किलोग्राम में सोनू बाघोत, 92 में सोनवीर बाघोत, 97 में रविंद्र बाघोत, 125 किलोग्राम भारवर्ग में संदीप बाघोत ने स्थान बनाया। ग्रीको रोमन के 60 किलोग्राम भारवर्ग में कुलदीप बाघोत, 63 में विक्रम बाघोत, 67 में देवेंद्र नारनौल, 72 किलोग्राम रवि खोड़, 77 में अंकित बाघोत, 82 में रजनीश तोबड़ा, 87 में सोनू बाघोत, 97 में शमशेर सिंह, 130 किलोग्राम भारवर्ग में अनिल बाघोत का चयन हुआ।
विज्ञापन

वहीं फ्री स्टाइल महिलाओं की कुश्ती में 50 किलोग्राम भारवर्ग में तन्नू, 55 में संतोष बाघोत, 79 में अंतिम तुर्कियावास, 62 में निकिता जाट दौंगड़ा, 65 में सुमित चेलावास व 76 किलोग्राम भारवर्ग में सिमरन अटेली ने स्थान बनाया है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान जसराम, रेलवे कोच महावीर पहलवान, पूर्ण पहलवान, भीम सिंह, डीपीई लखीराम, स्कूल संचालक बेगराज, एकेडमी संचालक महावीर सिंह, स्कूल प्रधानाचार्य विकास शर्मा, जसवंत बाबू, सतबीर, सतबीर, अनिल कोच सतनाली, अनुल कोच, रोहताश, रामपत, दिलबाग, नरवीर, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed