फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   trauma center to be built in district hospital 6 crores

नागरिक अस्पताल कैंपस में छह करोड़ रुपये से बनेगा चार मंजिला ट्रामा सेंटर

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
trauma center to be built in district hospital  6 crores
नागरिक अस्पताल नारनौल। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य मार्च से शुरू होगा। पहले इसका निर्माण फरवरी में शुरू होना था। लेकिन, टेंडर की शर्तों में बदलाव के कारण टेंडर ओपन करने की तिथि बढ़ाई जा रही है। जिला अस्पताल कैंपस में छह करोड़ रुपये से चार मंजिला ट्रामा बनाया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। जिला स्तर पर ट्रामा सेंटर न होने से हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए सीएम मनोहर लाल ने करीब चार माह पहले ट्रामा सेंटर की नींव रखी थी। इसके लिए पैसे भी जारी हो गए थे। लेकिन, बीच में चुनाव होने के कारण टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। लोक निर्माण विभाग ट्रामा सेंटर के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर टेंडर जारी कर दिया है। लेकिन, सरकार द्वारा टेंडर की शर्तों में कुछ बदलाव के कारण अब इसे 28 जनवरी को ओपन नहीं किया जाएगा। इसकी तिथि बढ़ाई जाएगी। ऐसे में टेंडर खुलने और कार्य अलॉट होने में एक माह और लग सकता है। इससे जुड़े लोगों को कहना है कि ट्रामा सेंटर का निर्माण मार्च से शुरू हो पाएगा। चार मंजिला बनने वाले ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेहतर चिकित्सा इंतजाम उपलब्ध कराना है। जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन

अस्पताल भवन के निर्माण का टेंडर भी जल्द जारी होगा
जिला अस्पताल के 200 बेड के नए भवन के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। यह बेसमेंट के अलावा छह मंजिला होगा। इसके बन जाने से पुराने अस्पताल को नए भवन शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए भवन में मॉडर्न आईसीयू, बच्चा-बच्चा वार्ड, सर्जरी व ब्लड बैंक समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अस्पताल भी सौ बेड से बढ़कर दो सौ बेड का हो जाएगा। इससे जिले के साथ पड़ोसी राजस्थान के लोगों को राहत मिलेगी। इसका भी पैसा सरकार ने जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल भवन के निर्माण का टेंडर जारी करने से पहले डीएनआईडी अप्रुवल के लिए भेजा है। अप्रुवल मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग छह मंजिला भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। ऐसे में अस्पताल के निर्माण कार्य मार्च के बाद शुरू होने की उम्मीद है। बात दें कि जिला अस्पताल नारनौल का भवन 47 साल पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल व ट्रामा सेंटर के लिए सरकार ने पैसे जारी कर दिए हैं। दोनों के निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य को देखते हुए वन विभाग और बिजली निगम को पत्र लिखा गया है। जिससे अन्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सके। - डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ

ट्रामा सेंटर का टेंडर लगाया गया है। जबकि, अस्पताल भवन के लिए डीएनआईटी बनाकर अप्रुवल के लिए भेजी गई है। अप्रुवल के बाद अस्पताल का टेंडर जारी होगा। विभाग का प्रयास है कि दोनों प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू हो। -गजेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed