{"_id":"5fc1329d8ebc3e9bb925ad3f","slug":"transporters-were-taken-hostage-and-robbed-of-rs-2-92-lakh-including-honda-car-narnol-news-rtk5840782105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर होंडा कार समेत 2.92 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर होंडा कार समेत 2.92 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
Transporters were taken hostage and robbed of Rs 2.92 lakh including Honda car
- फोटो : Narnol
कार सवार तीन युवकों ने वीरवार रात एक ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर होंडा कार समेत उसे अगवा कर लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित से करीब दो लाख 92 हजार रुपये और कार लूट ली। बदमाशों से चंगुल से निकलने के बाद पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ सीआईए भी मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुरु नानकपुरा निवासी मलकीत का ट्रांसपोर्ट का काम है। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सैनी धर्मकांटा के पास उसका आफिस है। वीरवार की रात करीब साढ़े दस बजे आफिस से होंडा अमेज कार से निजामपुर रोड पर अपने ट्राला चालक से पेमेंट लेने जा रहा था। पीड़ित जैरासी गांव के आगे श्याम मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से तीन लड़के उतरे और उसकी कार की चाबी निकाल ली। दूसरा युवक कार के पीछे बैठ गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर रॉड से हमला किया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर उसको सेंट्रो कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी बाईपास होते हुए नांगतिहाड़ी में एक पेट्रोल पंप पर उसकी होंडा कार में तेल डलवाया। इसके बाद मित्रापुरा रोड पर स्थित नहर के पास कार को रोक कर मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने पर्स से दो एटीएम कार्ड ले लिये। आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक के खाते से एक लाख रुपये उसके दूसरे एयू स्मॅॅल बैंक के खाते में उसके फोन से पेटीएम कर दिया। इसके बाद आरोपी कार से सीहमा से होते हुए सुंदरा गांव पहुंचे। आरोपी पीड़ित मलकित को सेंट्रो कार से उतार कर होंडा कार की डिक्की में डाल दिया। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर पैसे देने को कहा और गांव के पास कार को रोककर बातचीत करने लगे। इसी बीच पीड़ित ने मौका पाकर डिक्की से निकलकर खेत में भाग गया। इसके बाद एक ट्रैक्टर चालक की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि कार में एक लाख 92 हजार रुपये थे। इसके अलावा आरोपी दो एटीएम कार्ड, कार, पैन कार्ड व मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। पीड़ित के अनुसार आरोपी आपस में विनोद, रविंद्र और अजय नाम से बातचीत कर रहे थे। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंप का सीसीटीवी मिला खराब
आरोपियों ने एक पंप पर पेट्रोल डलवाया था। सदर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। ऐसे में अब पुलिस अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। जिससे बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
आभास नहीं हुआ बदमाश हैं
रिटायर्ड कैप्टन कृपाल सिंह के बेटे मलकीत (38) ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का काम होने के रात में आना जाना लगा रहता है। वीरवार की रात सेंट्रो कार सवारों ने कार को रोका तो उन्हें लगा कि कोई पता पूछना चाहता है। इस पर कार का आगे का शीशा हल्का नीचे किया था। इस पर अचानक युवकों ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद रॉड से हमला कर बंधक बना लिया। आरोपी बार-बार पैसे के बारे में पूछ रहे थे। मलकीत सिंह ने बताया कि दोनों उसके दोनों बैंक खाते के एटीएम कार्ड और पिन नंबर ले लिया था। सुंदरा गांव में उसके चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को फोन किया। इसके बाद बैंक में फोन कर एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया।
शिकायत पर तीन युवकों पर लूट, मारपीट व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों की बोली झज्जर/रोहतक साइड की लग रही थी। मामले की जांच में सीआईए भी लगी है।
- सत्य नरायण, एसएचओ सदर नारनौल