फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transformer has not been installed yet for tubewell connection

Mahendragarh-Narnaul News: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अभी तक नहीं लगा ट्रांसफार्मर

Tue, 17 Jun 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Transformer has not been installed yet for tubewell connection
फोटो नंबर- 07बिजली अदालत में ​शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
नारनौल। सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 7 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 4, नारनौल शहरी क्षेत्र से 2 और सिहमा क्षेत्र से 1 उपभोक्ताओं ने शिकायत अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन, बिजली आपूर्ति और बिल को कम करवाने संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। गांव मंढ़ाणा के किसानों ने बताया कि खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए खंभे और बिजली तार तो खींच दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर और मीटर नहीं लगाए गए हैं।
कहा कि इस कारण खेतों में सिंचाई और बिजाई के कार्य में परेशानी हो रही है। किसानों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि वर्क ऑर्डर फरवरी में जारी किया गया था और फरवरी से अगस्त तक 6 माह के दौरान ट्यूबवेल कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गांवों के हिसाब से खंभे लगाने, तार खिंचने और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं एक और शिकायत में उपभोक्ता ने बताया कि करीब 2 माह पहले उसके ट्यूबवेल कनेक्शन पर लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। इस पर अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सतपाल जेई, प्रदीप सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खेत में लगे ट्यूबवेल कनेक्शन का ट्रांसफार्मर 2 माह से खराब है। ट्रांसफार्मर ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई थी। बिजली अदालत में समस्या को रखा, जहां जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करने का आश्वासन मिला है।
प्रहलाद शास्त्री, गांव अमरपुर जोरासी
-----------
खेत में बिजली के खंभे और तार तो लगा दिए गए हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य अभी नहीं हुआ है। बिजली अदालत में इस समस्या को रखा था। जहां आश्वासन मिला है कि क्रमबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। अगस्त तक ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।

धंनजय, गांव मंढ़ाणा
-----------
वर्जन :
प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। अब तक कुल 8 बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है। इसमें जिले भर से अभी तक 93 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई है। बिजली अदालत एक शानदार पहल है, लोगों से अपील है कि बिजली आपूर्ति व बिल सहित अन्य समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed