फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   train time table

आज से प्रतिदिन चलेगी दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

Thu, 17 Jun 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
train time table
सतनाली मंडी। अनलॉक शुरू होने के बाद रेलवे द्वारा धीरे-धीरे गाड़ियों का संचालन पुन: शुरू करने के साथ उनके फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इस मार्ग पर चलने वाली गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-दिल्ली 18 जून से आगामी आदेशों तक त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर अब प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04728 दिल्ली-श्रीगंगानगर 19 जून से आगामी आदेशों तक त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02443 दिल्ली सराय-जोधपुर/डेगाना स्पेशल 19 जून से तथा गाड़ी संख्या 02444, जोधपुर/डेगाना- दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 20 जून से आगामी आदेशों तक द्वि-साप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी।
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होगी कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक
कामाख्या-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल भी आज से शुरू हो रही है। गाड़ी संख्या 05624 शुक्रवार सांय 17:15 बजे कामाख्या से रवाना होकर रविवार सुबह 9:50 बजे दिल्ली, दोपहर 12:43 बजे सतनाली और रात 21:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05623, भगत की कोठी (जोधपुर)- कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 22 जून से प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से 16.10 बजे रवाना होकर रात्रि 00:45 बजे सतनाली, बुधवार प्रात: 04:30 बजे दिल्ली और वीरवार रात्रि 23:10 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 05624 रेलसेवा रंगिया जं., बरपेटारोड, न्यू बोगई गांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचविहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगरिया, बेगुसराय, न्यू बरौनी, पटना, आरा जं., बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, शाहगंज जं., फैजाबाद जं., लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जं., दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी जं., बीकानेर मंडल के महेंद्रगढ़, सतनाली, लोहारू, सादलपुर जं., चूरू, रतनगढ़ जं., स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेडता रोड जं. व जोधपुर जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त तक डेगाना तक जाएगी दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल
रेलवे द्वारा ट्रैक नवीनीकरण कार्य हेतु इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल की डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया गया है। बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार डेगाना-मेड़ता रोड स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण कार्य हेतु इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 15 अगस्त तक डेगाना स्टेशन तक संचालित होगी और डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed