फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tragic accident on NH 152D in Mahendragarh: Trailer hits car, three people dead and one seriously injured

Haryana: महेंद्रगढ़ में NH 152D पर दर्दनाक हादसा, ट्राले ने कार को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत व एक गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Jul 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident on NH 152D in Mahendragarh: Trailer hits car, three people dead and one seriously injured
घायल - फोटो : संवाद

महेंद्रगढ़ में रविवार को सुबह तकरीबन तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कार व ट्राले की हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजेश रोहिल्ला, विजेंद्र रोहिल्ला व अनुराग जोरासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों शनिवार को जयपुर में किसी व्यापारिक बैठक के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन


रविवार को सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना के नजदीक एक ट्राले ने कार में टक्कर मार दी जिसकी वजह से तीनों घायल हो गए। डायल 112 को सूचना दी गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने उप नागरिक अस्पताल कनीना में घायलों को पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक अनुराग के पिता राजेंद्र रोहिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुराग की शादी डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी। अनुराग नट बोल्ट का व्यापार करने का कार्य करता है। अनुराग के साथ राजेश और विजेंद्र इस बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। जो कि तीनों रिश्तेदार हैं। रविवार को सुबह पानीपत जाने के लिए जब तीनों जयपुर से निकले तो राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना के नजदीक एक तेज गति टैंकर ने उनके कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से तीनों घायल हो गए। पुलिस टीम के माध्यम से उनको उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed