फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tragic accident in Narnaul, Car driver hits bike rider near God Balahan flyover

नारनौल में दर्दनाक हादसा: गोद बलाहां फ्लाई ओवर के पास गाड़ी चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Sat, 09 Sep 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

नारनौल में रात करीब साढ़े 9 बजे मकसुसपुर निवासी सुनील सिंघाना की तरफ से अपने गांव आ रहा था। वह जैसे ही गोद बलाहां फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो एक तेज गति से ब्रेजा गाड़ी आई और बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Narnaul, Car driver hits bike rider near God Balahan flyover
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में सिंघाना रोड पर गोद बलाहां फ्लाई ओवर के पास ब्रेजा गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे मकसुसपुर निवासी सुनील सिंघाना की तरफ से अपने गांव आ रहा था। वह जैसे ही गोद बलाहां फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो एक तेज गति से ब्रेजा गाड़ी आई और बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृतक के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी का कार्य करता था और अपने माता-पिता का इकलौता था। वह शादीशुदा था और उसके 12 वर्ष का लड़का है। वहीं घटना को अंजाम देकर ब्रेजा चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed