फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic police challans 54 drivers

ट्रैफिक पुलिस ने 54 वाहन चालकों के चालान किए

Mon, 11 Jan 2021 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic police challans 54 drivers
जिले में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। ट्रैफिक एसएचओ के नेतृत्व में लगाए गए नाके के दौरान 54 चालान काटे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को नाकाबंदी के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तीन, गलत पार्किंग के आठ, हेलमेट ना पहनने वालों के पांच, सीट बेल्ट ना लगाने वालों के आठ, बिना नंबर प्लेट वालों के 10 और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों व अन्य अधूरे दस्तावेज वालों के 20 चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि करके लोगों को बार-बार समझाने के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरे कागजात रखकर ही वाहन को चलाए, नहीं तो चालान भुगतने के लिए तैयार रहें। ट्रैफिक एसएचओ का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed