{"_id":"66d60dc718a8f17b400f83f4","slug":"traffic-light-broken-since-last-five-years-pedestrians-struggling-in-traffic-jam-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115707-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच साल से ट्रैफिक लाइट खराब, जाम में जूझ रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच साल से ट्रैफिक लाइट खराब, जाम में जूझ रहे राहगीर
Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-07महावीर चौक की खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
नारनौल। शहर के महावीर चौक पर हर समय जाम लगने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना गया है। महावीर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट सालों से खराब हैं। इसकी वजह से वाहनों के आवागमन से हादसों का भय बना रहता है।
ट्रैफिक को कंट्रोल करने में पांच-छह ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी हर समय मौजूद रहते हैं। वह जिस तरफ के वाहनों को रोक देते हैं, उसी तरफ कुछ ही मिनट में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसके कारण वाहन भी बहुत देर तक जाम में फंसे रहते हैं। कई बार तो इस जाम के कारण लोग अपने जरूरी कार्य या ऑफिस में जाने के लिए भी देरी से पहुंचते हैं। अब तो बहुत से लोग महावीर चौक के जाम से बचने के लिए अन्य रास्तों का प्रयोग भी करने लग गए हैं। वहीं इस चौक पर नगर परिषद द्वारा लगाई गई ट्रैफिक लाइट भी करीब पांच साल से खराब है। एक दो तरफ की लाइट तो गायब हो गई हैं। इसके कारण यहां वाहनों को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।
बाईपास बनने से कुछ दिन मिल थी जाम से राहत
वर्ष 2010 के करीब जब यहां से ओवरलोड वाहन गुजरते थे तो उस समय लोग बाईपास की मांग करते थे। अब बाइपास के अलावा शहर के चारों तरफ नेशनल हाईवे बन जाने के बाद भी इस चौक पर जाम रहता है। इस मार्ग पर स्कूलों की छुट्टी होने के समय तो और भी बुरा हाल हो जाता है। इस दौरान काफी देर तक चौक पर जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
शहर में वाहनों की संख्या तो आए दिन बढ़ ही रही है और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन भी ठीक से नहीं करते हैं, जिसके कारण भी जाम लगा रहता है। सब जल्दी के चक्कर में अपने वाहनों को बेतरतीब निकालने का प्रयास करते हैं। महावीर चौक पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए छह पुलिस कर्मी भी तैनात रहते हैं। चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट की समस्या रोड सेफ्टी की बैठक में रखी जा चुकी है। ट्रैफिक में अपनी लाइन के अंदर वाहनों की गति को नियंत्रित रखने से भी इससे सुरक्षा भी होगी व जाम भी कम लगेगा।
-नरेश कुमार, यातायात प्रभारी नारनौल