फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders demanded extension of the time period of old grain market

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी अनाज मंडी की समयावधि बढ़ाने की व्यापारियों ने की मांग

Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded extension of the time period of old grain market
फोटो 1व्यापारी अपनी मांगों को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते।स्रोत: एसोसिएशन
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी में फसल खरीद की समय अवधि 31 मार्च को समाप्त होने वाली है। इस वजह से व्यापारियों ने समय अवधि बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर व्यापारी स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव से भी मिले और एक ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि इस अनाज मंडी में सैकड़ों व्यापारी व कर्मचारी कार्य करते हैं।
विज्ञापन

अगर वर्तमान मंडी को बंद कर दिया जाएगा तो सैकड़ों व्यापारी, इससे जुड़े दूसरे छोटे दुकानदार और रेहड़ी खच्चर वाले, पल्लेदार आदी पर संकट आ जाएगा। व्यापरियों ने कहना हैं कि पहले ही बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। अगर इस मंडी को स्थाई नहीं किया गया तो सैकड़ों परिवारों की भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि इस मंडी की कार्य अवधि बढ़ाई जाए और स्थाई की जाए ताकि बार-बार व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारियों की मांग है कि जिस तरह मुख्यमंत्री द्वारा आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा एक मुश्त निपटान योजना 2025 लागू की है। इसकी तर्ज पर मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के लिए भी योजना लागू की जाए, ताकि दुकानों के ब्याज पेनल्टी के मामलों का निपटान हो सके। इससे मंडियों में बची हुई दुकानें बिक्री हो जाएगी और सरकार को भी रेवेन्यू मिलेगा। ऐसे में 100 प्रतिशत ब्याज व पेनल्टी माफ की जाए, ताकि पुराने विवाद खत्म हो सके। इस अवसर पर रमेशचंद सिंगल, ब्रज मोहन चौधरी, बद्री प्रसाद, अनिल चौधरी, विजय कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार मित्तल, बजरंग, मुकेश, पंकज बंसल, दलीप यादव सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed