फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders' association submits memorandum opposing the imposition of MDR charges on UPI payments.

Mahendragarh-Narnaul News: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Traders' association submits memorandum opposing the imposition of MDR charges on UPI payments.
फोटो नंबर-16एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते व्यापारी। स्रोत: संस्था
नारनौल। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में हरियाणा व्यापार मंडल (रजि.) जिला महेंद्रगढ़ ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में एसडीएम गुरविंदर सिंह को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क को छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि यदि 2500 रुपये के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाया जाता है तो दुकानदार को 10 रुपये देने होंगे। कई वस्तुओं पर व्यापारियों का मुनाफा एक प्रतिशत से भी कम होता है। ऐसे में यह शुल्क छोटे व्यापारियों के लिए ‘जजिया टैक्स’ के समान होगा। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से प्रस्तावित एमडीआर शुल्क को पूरी तरह वापस लेने की मांग की। एसडीएम गुरविंदर सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष विनोद सोनी, जिला संरक्षक सरदार गुरमेल सिंह, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, राजेश अग्रवाल काश्मीर, तेज प्रकाश यादव, तुलसी गोयल, आनंद गुप्ता, जय सिंह सैनी, मोहित जिंदल, रामजीलाल मित्तल, नरेश गोगिया, बद्री प्रसाद गर्ग, ब्रह्मदत्त, रवि गर्ग, अशोक कंछल, सुमित अग्रवाल सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed