फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders are overweighing millet by 150 grams, farmers appealed to the chairman

Mahendragarh-Narnaul News: 150 ग्राम बाजरे की अधिक तुलाई कर रहे व्यापारी, किसानों ने चेयरमैन से लगाई गुहार

Thu, 22 Oct 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders are overweighing millet by 150 grams, farmers appealed to the chairman
फोटो नंबर- 16नई अनाज मंडी में बाजरे की तुलाई करते श्रमिक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में बाजरा खरीद के दौरान 50 किलो के बैग में व्यापारी 51 किलो तौल रहे हैं जबकि नियम के अनुसार अधिकतम 50 किलो 800 ग्राम तक तुलाई जायज है। प्रति बैग 200 ग्राम की इस अतिरिक्त कटौती को लेकर किसानों का व्यापारियों से विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों के एक दल ने मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल यादव से शिकायत की। चेयरमैन ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, बाजरे की ढेरी लगाने, तुलाई करने और बैग में भरने की मजदूरी मार्केट कमेटी की ओर से 16 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों ने कहा कि मजदूरी कम की जानी चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को शेड्यूल के अनुसार निर्धारित गांवों के किसान बाजरा लेकर मंडी पहुंचे। 534 गेटपास जारी हुए और 15450 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। व्यापारियों ने जे-फार्म के तहत आए बाजरे की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
प्रति क्विंटल 16 रुपये की मजदूरी अधिक है, इसे कम किया जाना चाहिए। अगर कोई किसान 40 क्विंटल बाजरा लाता है तो उसे केवल तुलाई के 640 रुपये देने पड़ते हैं।-आशीष, किसान, गांव मंडलाना
...............
200 ग्राम अतिरिक्त कटौती की शिकायत पर व्यापारियों ने कहा कि यही नियम है। चेयरमैन को बताया तो उन्होंने नियम के अनुसार ही तुलाई करवाने का आश्वासन दिया।-सुंदर सिंह, किसान, गांव मंडलाना
,.................
गत वर्ष भी नियम के विपरीत अधिक कटौती हुई थी, इसलिए इस बार हम सजग थे। जब व्यापारी 200 ग्राम अधिक कटौती करने लगे तो हमने शिकायत दर्ज करवाई।-शेरसिंह, किसान, गांव मंडलाना

वर्जन :
किसानों ने नियम से 200 ग्राम अतिरिक्त तुलाई की शिकायत दर्ज करवाई थी। व्यापारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नियम के विरुद्ध काम करने वाले व्यापारी पर कार्रवाई होगी।-बाबूलाल यादव, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed