{"_id":"6a908f7a8f8db09c4100a98f","slug":"tractor-overturns-two-households-plunged-into-mourning-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144468-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर पलटा, दो घरों के बुझ गए चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर पलटा, दो घरों के बुझ गए चिराग
विज्ञापन
फोटो नंबर- 34मोहित। फाइल फोटो
नांगल चौधरी। पानेड़ा-बनार गांव के बीच मंगलवार को हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गांव भेडंटी निवासी मोहित (17) और सचिन (18) ट्रैक्टर से राजस्थान के मोटूका गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
दोनों युवकों के शव गांव भेडंटी पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे।