फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   toll news,narnol,highway

नांगल चौधरी-नारनौल-भांखरी सिक्स लेन हाईवे होगा सिग्नल फ्री

Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
toll news,narnol,highway
नेशनल हाइवे पर रेलवे पुल के निर्माण में जुटे मजदूर। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी-नारनौल-भांखरी (पचेरी बार्डर) तक बनने वाले सिक्स लेन हाईवे पर 11 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (पनियारा मोड़) से नारनौल आने में लोगों को सहूलियतें मिलेंगी। इस पर करीब 1137 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हाईवे पर सिरोही बहाली के पास 16 लेन का टोल प्लॉजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-148बी, जो कि नेशनल हाईवे-8 के पनियाल मोड़ से आरंभ होकर नांगल चौधरी व नारनौल से भांखरी हरियाणा बार्डर (पाचेरी) तक जाएगा। इसमें नांगल चौधरी से नारनौल के बीच में हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी का लक्ष्य इसे दो साल के अंदर बनाने का है। नांगल चौधरी- नारनौल हाईवे छह लेन का होगा और हाईवे के साथ दो-दो लेन की सर्विस रोड होगी। ऐसे में देखा जाए तो हाईवे मेन कॉरिडोर व सर्विस लेन को मिलाकर दस लेन का होगा। निर्माण कंपनी गावर के प्रोजेक्ट मैनेजर हर्षवर्धन ने बताया कि सिक्स लेन के हाईवे का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 45.3 किलोमीटर हाईवे को तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस पर करीब 1137 करोड़ रुपये की खर्च होंगे। हाईवे पर 11 जगहों पर फ्लाईओवर बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह हाईवे पूरी तहर से सिग्नल फ्री होगा।
विज्ञापन

मेन कॉरिडोर में नहीं घुस सकेेंगे
सिक्स लेन के हाईवे के दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड होगी। ऐसे में आसपास के गांवों के लोग हाईवे पर वाहन नहीं ले जा सकेंगे। इससे हाईवे के मेन कॉरिडोर पर यातायात प्रभावित नहीं होगा। दूसरे हाईवे पर प्रवेश और निकास द्वार भी जरूरी जगहों पर रखा जाएगा। बता दें कि एनएच-148-बी छह मार्गीय होगा। इसके एक हिस्से में कस्बा नांगल चौधरी आता है। इसमें भी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाईवे से निजामपुर मोड़ तक लिंक रोड बनने से नांगल चौधरी कस्बे को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। नारनौल जिला मुख्यालय के हाईवे से जुड़ने व लॉजिस्टिक हब बनने के बाद जिले के औद्योगिक विकास की भी व्यापक संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लेन का टोल प्लाजा होगा
नारनौल-नांगल चौधरी हाईवे पर सिरोही बहाली गांव पर 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया जाएगा। ऐेसे में सिक्स लेन के हाईवे वाहन चालकों को टोल देना होगा। हाईवे अथॉर्टी का कहना है कि वाहनों के हिसाब से सिरोही बहाली गांव के पास 16 लेन का टोल बनाया जाएगा।
यहां बनेंगे फ्लाईओवर
नांगल चौधरी-नारनौल हाईवे पर पनियाला मोड़, राय मलिकपुर, थानवास, नांगल नूनिया, नारनौल बाई पास, नांगल चौधरी बाईपास, बहरोड रोड के पास, अकबपुर गांव, गोद बलाहा व भांखरी गांव में फ्लाईओवर बनेंगे। इसमें कुछ जगहों पर दो फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। इसमें अधिकांश फ्लाईओवर नारनौल से नांगल चौधरी के बीच हैं।

नांगल चौधरी- नारनौल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 1137 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में सिरोही बहाली गांव के पास 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया जाएगा। हाईवे बनाने से नारनौल के लोगों को जयुपर व दिल्ली का सफर आसान होगा।
-पीके कौशिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed