फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today there can be relief from the scorching heat due to western disturbance

पश्चिमी विक्षोभ के चलते भीषण गर्मी से आज मिल सकती है राहत

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today there can be relief from the scorching heat due to western disturbance
नारनौल। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी के साथ बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 43.0 डिग्री सेल्सियस और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च की शुरुआत से चले आ रहे सूखे और रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी का मौसम अब अपने अंत में आ चुका है। राहत भरी बारिश की बौछारें उत्तर भारत के बड़े हिस्से को भिगोने को तैयार हो रही हैं। प्री मानसून गतिविधियों और बारिश का दौर 16 जून से शुरू हो सकता है। साथ ही 23 जून तक अलग-अलग जगहों पर जारी रहेगा। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 43.0 डिग्री सेल्सियस और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही दिन में 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.2 डिग्री सेल्सियस और 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed