फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   today last date of enrolment

नामांकन का आज आखिरी दिन

Mon, 28 Dec 2015 10:44 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 28 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनावों के लिए नामांकन 29 दिसंबर तक भरे जाएंगे। जिला परिषद के सभी चरणों के नामांकन 29 तक ही लिए जाएंगे। एक जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों से फार्म-बी लिया जा रहा है। पहले चरण के चुनाव चुनाव 10 जनवरी को होंगे। इसमें खंड अटेली, कनीना व सिहमा शामिल है। पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रथम चरण के नामांकन 29 दिसंबर तक लिए जाएंगे। दूसरे चरण के नामांकन 30 दिसंबर से शुरू होंगे तथा तीसरे चरण के 5 जनवरी से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण के नामांकन पत्रों की छंटनी 30 दिसंबर को होगी। एक जनवरी तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए जाएंगे और इसी दिन  उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 7.30 से सायं 4 बजे तक होगा। पंच व सरपंच के मतों की गिनती उसी दिन होगी जबकि पंचायत समिति तथा जिला परिषद के मतों की गिनती 28 जनवरी को सुबह आठ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed