फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tirupati-Hisar-Tirupati weekly special train service started for passenger convenience

Mahendragarh-Narnaul News: यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति-हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू

Wed, 24 Dec 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tirupati-Hisar-Tirupati weekly special train service started for passenger convenience
नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति-हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 07717 तिरुपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 31 दिसंबर से 11 फरवरी तक (07 ट्रिप) तिरुपति से प्रत्येक बुधवार को 23.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार 07718 हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चार जनवरी से 15 फरवरी तक (07 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 14 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

मार्ग में ये होंगे स्टेशन
रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed