फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tiranga Yatra will come out with pomp in Ahirwal, the land of martyrs

शहीदों की धरती अहीरवाल में धूमधाम से निकलेगी तिरंगा यात्रा

Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will come out with pomp in Ahirwal, the land of martyrs
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि शहीदों की भूमि अहीरवाल ने वर्ष 1857 के स्वतंत्रा संग्राम से लेकर कारगिल युद्ध के दौरान अपने जवानों की कुर्बानी दी है। इसलिए 9 अगस्त को शहीदों के सम्मान में निकलने वाली तिरंगा यात्रा भी अभूतपूर्व होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्हाेंने कहाकि इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हाेंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 15 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि अहीरवाल शहीदों की भूमि हैं। चाइना युद्ध, 1965 में पाकिस्तान, 1971 में पाकिस्तान तथा 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में इस मिट्टी के अनेक जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के समय भी इस धरती के लोगों ने शहीद राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया था। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करना ही मुख्य उद्देश्य रहेगा। इसके अलावा सरकार द्वारा लागू की गई जन हितैषी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर सुधीर दीवान, जितेंद्र सरंपच आकोदा, सतबीर यादव, चंद्रकला खातोद, निर्मला तंवर, विवेक खैरवाल, पवन खैरवाल, सतबीर नौताना, कुलदीप शर्मा, अशोक शेखावत, मुकेश शर्मा, कमल सैनी, प्रवीण सैनी, पूर्व सरंपच प्रकाश, चिरंजी गुर्जर, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग को ई-रिक्शा दिलाने के लिए उपायुक्त को किया फोन
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मंगलवार को उनके आवास पर मिलने आए अकोदा निवासी सत्य नारायण ने बताया कि शत- प्रतिशत विकलांग हूं लेकिन मुझे ई-रिक्शा नहीं मिला। मुझे ई-रिक्शा दिलवाने का कृपा करें। इस पर रामबिलास शर्मा ने उपायुक्त अजय कुमार से फोन मिलाया और सतनारायण को ई-रिक्शा देने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ता के लिए बड़प्पन दिखाते हुए अपनी पेंशन से सत्यनारायण को 21 हजार रुपये की राशि देकर मान सम्मान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed