{"_id":"6799252d8cfae562f50393f4","slug":"thugs-defrauded-a-woman-of-rs-66-thousand-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114796-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठगों ने महिला को लगा दी 66 हजार रुपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठगों ने महिला को लगा दी 66 हजार रुपये की चपत
Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थोक का सामान लेने के चक्कर में ठगों ने एक महिला को करीब 66 हजार रुपये चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव नांगल सिरोही निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर में कास्मेटिक की दुकान कर रखी है। 24 जनवरी को दो व्यक्ति एक गाड़ी से दो बड़े थैले लेकर आए। कहा कि काॅस्मेटिक का सामान थोक के भाव में गांवों में बेचते हैं। इसकी कीमत 66 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि यदि सामान में कोई कमी मिले फोन कर देना। महिला ने विश्वास करके थैलों को बिना जांच किए रखवा लिया। महिला ने 46 हजार रुपये नकद व 20 हजार रुपये फोन नंबर से उनके पास रखे हुए एक स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही ठग चले गए। महिला ने उनके जाने के लिए उन थैलों को खोलकर देखा तो थैलों में कास्मेटिक के सामान के खाली डिब्बे व कुछ नीचे पुराने कपड़े मिले। उसके तुरंत बाद महिला ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो एक बार फोन उठाया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।